लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी के लिए एम वाई समीकरण का मतलब महिला और युवा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक वैसे राजनीतिक दल जो एम और वाई का अलग-अलग अर्थ निकालते थे। इस संदर्भ में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक नया और बिल्कुल अलग संदर्भ प्रस्तुत किया है।
शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान महिलाओं और युवाओं को लेकर के काफी चिंतित हैं। हमारे नेता देश में युवाओं को केवल रोजगार की बात नहीं बल्कि उससे ऊपर भी उठकर के उनके समस्या का समाधान करने, रोजगार देने या जॉब दिलाने मकसद नहीं है बल्कि उसके आगे भी जो युवा सोच रहे हैं उसका समाधान करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोचा है।
इसी के तहत 24 सितंबर को राजधानी स्थित वेटरनरी कॉलेज में युवाओं के साथ वह सीधा संवाद करेंगे। यह एक ओपन फॉर्म होगा। इसमें हर तरह के युवा जिसमें वह जेनजी को लेकर के संवाद करेंगे। जेनजी हमारे घर में हो सकते हैं। हमारे परिवार और समाज के बीच में भी हो सकते हैं। इन सारे लोगों को लेकर के एक बड़ा कार्यक्रम चिराग पासवान करेंगे और सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने युवा साथियों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इनकी बातों को सुने। वह आपके लिए क्या लेकर के आ रहे हैं? वह आपकी समस्याओं को संसद से लेकर के विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे और समस्याओं को जड़ से साफ करने का प्रयास करेंगे. बहुत सारे लोग केवल युवाओं को वोट बैंक की तरफ देखते हैं लेकिन हमारे नेता वोट बैंक की तरह नहीं बल्कि उनके उनको स्वावलंबन और उनके सोच को कैसे आगे बढ़े उस नजर से देखते हैं।
बिहार के प्रभारी जमुई सांसद अरुण भारतीय भी इस विषय को लेकर के काफी चिंतित है इस विषय को लेकर के काफी अहम बैठक हुई 24 सितंबर को वेटरनरी कॉलेज में एक बड़ा कार्यक्रम है इस आयोजन में जरूर हिस्सा ले।