लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान के निर्देश के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया गया है। अब्दुल खालिक पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान के निर्देश के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया गया है। अब्दुल खालिक पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। जबकि छह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अब तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे विधायक राजू तिवारी अब नेशनल जनरल सेक्रेटरी होंगे। वहीं सुरेंद्र विवेक अब पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष होंगे। 

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चिराग पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। वहीं मणि शंकर पांडे, मोहम्मद शमी एम हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर असीम खान, डॉक्टर सत्यानंद शर्मा और कमला कुमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगी। पार्टी में तीन परमानेंट इनवाइटी भी हैं। इनमें ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और सरदार तारा सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि नेशनल सेक्रेटरी जनरल अब्दुल खालिक होंगे। खगडिया के सांसद राजेश वर्मा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे। जबकि मिथिलेश कुमार सिंह, विधायक राजू तिवारी, सांसद बीना देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, केपी चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, सुखांत ए सेम, धीरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, विधान पार्षद अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी विद्याधारण को नेशनल जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। 

पार्टी ने रेमा जॉर्ज, एस रिचर्ड हम्तोसे, केबी भारती, पीएच रामचंद्रन, मोहम्मद अबरार हाजी नुरुल्लाह, कुलदीप चौहान और सूरज कुमार बूढ़ादित्य नेशनल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। प्रणव कुमार को नेशनल प्रेसिडेंट, युवा शाखा बनाया गया है। जबकि महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया होंगी। नेशनल प्रेसिडेंट माइनॉरिटी की कमान अब्दुल खालिक के हाथ में है। जब की लीगल सेल के नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट सुशील कुमार होंगे। किसान मोर्चा के नेशनल प्रेसिडेंट धर्मेंद्र मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। जबकि छात्र विंग की नेशनल प्रेसिडेंट सांसद शांभवी चौधरी होंगी। पार्टी की व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा नियुक्त किए गए हैं। जबकि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र होंगे। नीतीश कुमार सिंह सोशल मीडिया कन्वीनर होंगे जबकि अमित कुमार जॉइंट सोशल मीडिया कन्वीनर होंगे। 

पार्टी ने देश के कई राज्यों की प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इनमें जी नगेंद्रन अंडमान एवं निकोबार, सत्यनारायण चांदोलू आंध्र प्रदेश, अहमद अली अयूबी असम, सुरेंद्र विवेक बिहार, शरद चंद्र पांडे छत्तीसगढ़, राजन सोलंकी दादर नगर हवेली और दमन दीव, आशीष कुमार पटेल गुजरात, प्रवीण सभरवाल हरियाणा, नितिन चौहान हिमाचल प्रदेश, रफीक मलिक जम्मू एंड कश्मीर, जनार्दन पासवान झारखंड, एमएस जगन्नाथ कर्नाटक, अरुण केवी केरलम, प्रमोद मनोहर कुदाले महाराष्ट्र, के दीपू सिंह मणिपुर, जितेंद्र कुमार गुप्ता उड़ीसा, अमर सिंह मेहमी पंजाब, प्रहलाद सिंह पालड़ी राजस्थान, के मारन तमिलनाडु, विकास कोमिनेनी तेलंगाना, राजीव पासी ईस्ट यूपी, पवन कुमार वर्मा वेस्ट यूपी, प्रमोद मणि तिवारी बुंदेलखंड, विशाल सिंह ठाकुर उत्तराखंड, सतीश विनोद लोणारे विदर्भ, रफीक अली एसके वेस्ट बंगाल, अमजद लक्षद्वीप, विलोटो पुखातो नागालैंड, एचडी उमासुदन पुडुचेरी और रीवा पांगिया अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। 

पार्टी के नेशनल डिसीप्लिनरी एक्शन कमेटी का चेयरमैन हरमीत सिंह को बनाया गया है। जबकि मोहम्मद सलीम एम हवा, सरदार तारा सिंह और रितेश कुमार शर्मा मेंबर और सचिव होंगे। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को नेशनल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किया गया है। जबकि सांसद अरुण भारतीय, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी के अलावा विधायक मुरारी गौतम, राजू तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गये हैं। इनके अलावा अजय कुमार पांडे, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन, प्रणव कुमार को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी में स्पेशल इनवाइटी के रूप में शंकर झा, शाहनवाज कैफी, शब्बीर खान, ज्ञान चंद्र गौतम, नरेंद्र गुलिया, आजाद स्वामी, ओएस अब्दुल्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रमजान मुगल शेख, मुनीर अहमद, प्रदीप शंकर शर्मा, शंकर मिश्रा और ए कृष्ण मूर्ति के नाम शामिल हैं।