LJP-R ने जारी की मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की लिस्ट, लोहा पांडे और रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार प्रदेश मीडिया सेल के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडे को मीडिया कोऑर्डिनेटर की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपनी नई टीम का ऐलान किया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ-साथ बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार प्रदेश मीडिया सेल के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में मीडिया से जुड़े पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह को बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। वहीं पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडे को मीडिया कोऑर्डिनेटर की बड़ी  जिम्मेदारी दी गई है।  इसके अलावे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सह मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की सूची भी जारी की है। प्रवक्ताओं की इस लिस्ट में कई विधायकों को भी शामिल किया गया है। ये प्रवक्ता टीवी डिबेट और विभिन्न मंचों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। पार्टी ने सभी नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पंकज कुमार पांडे उर्फ लोहा पांडे लोक जनशक्ति पार्टी  (रामविलास) के बिहार प्रदेश महासचिव और पार्टी के कद्दावर नेता हैं। उन्हें चिराग पासवान का करीबी माना जाता है। अब उन्हें मीडिया कोऑर्डिनेटर की बड़ी  जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुख्य प्रवक्ता बनाए गए रंजन सिंह मूल रूप से शिवहर जिले के रहने वाले हैं। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। 

बिहार प्रदेश मीडिया सेल

1. नित्य रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह

➡️ मुख्य प्रवक्ता

2. पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडे 

➡️ मीडिया कोऑर्डिनेटर

3. रवि रंजन कर्ण 

➡️ सह मीडिया प्रभारी

4. अजय पासवान

➡️ सह मीडिया प्रभारी

लोक जनशक्ति पार्टी  (रामविलास) प्रवक्ताओं की सूची

1. बेबी कुमारी (विधायक)

➡️ प्रवक्ता

2. संगीता कुमारी (विधायक)

➡️ प्रवक्ता

3. बाबू लाल शौर्य  (विधायक)

➡️ प्रवक्ता

4. विभय कुमार झा

➡️ प्रवक्ता

5. सोनम पासवान

➡️ प्रवक्ता

6. अंशु प्रियंका मिश्रा 

➡️ प्रवक्ता

7. शशि कांत पासवान

➡️ प्रवक्ता

8. सौरभ पांडेय

➡️ प्रवक्ता

बता दें कि बीते दिनों ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ-साथ बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सांसदों, विधायकों और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र विवेक को सौंपी है। वहीं पार्टी ने 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।