पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
2 अक्टूबर 2026, 10:35 PM
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ अभी थोड़ी देर पहले पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कल यानी शनिवार को लैंड फॉर जॉब्स घोटाले से जुड़े मामले में सुनवाई होनी है, जिसमें लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को कोर्ट में पेश होना है।
लालू के साथ राबड़ी भी दिल्ली गई हैं, जबकि तेजस्वी पहले से ही में मौजूद हैं
आपको बता दें कि लालू यादव के साथ राबड़ी देवी भी दिल्ली गई हैं, जबकि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। हाल ही में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी पटना पहुंची थीं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में नए सिरे से दलीलें और सुनवाई होनी है।