फरक्का संधि को लेकर जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रवचन दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के लोग बताएं कि 1996 में संधि हुआ, कौन मुख्यमंत्री था। बताएं कि किसकी सरकार थी। संजय झा ने कहा-1996 में 30 साल के लिए समझौता किया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय किसकी सरकार थी और किस मुख्यमंत्री ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
संजय झा ने कहा कि हम लोग इस संधि के खिलाफ हैं। केंद्र सरकार को कहा गया है इस संधि को आगे नहीं बढ़ाने के लिए। इस संधि से बिहार का अहित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज इस पर प्रवचन देने की जरूरत नहीं है।
बिहार में छात्रों और जेन जी के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है। उनकी समस्याएं हैं। उन समस्याओं को सरकार सुन रही है। सरकार सुनेगी, समय पर सब का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। छात्रों की हर समस्याओं का समाधान होगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के द्वारा आज महिला सशक्तिकरण को लेकर तीन बड़े तोहफे दिए जाने पर नीतीश कुमार के द्वारा जो महिलाओं के लिए किया गया उसका इतिहास लिखा जाएगा और उसी तर्ज पर सरकार चल रही है और आज सरकार बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं महिलाओं को निश्चित तौर पर बहुत बड़ी बात है।
तेजस्वी यादव के द्वारा यह आरोप लगाया जाने पर लाठी चार्ज हो रहा है सरकार लाठी मार सरकार हो गई है। संजय झा ने कहा-समझ में नहीं आता है। छात्रों पर नहीं कुछ बोलना चाहिए तो हमें समझ में आता है।