लालू यादव का बड़ा फैसला, राजद ने बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयां की भंग

तेजस्वी यादव ने राजद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में पार्टी की सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से परामर्श के बाद लिया

तेजस्वी यादव ने राजद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में पार्टी की सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से परामर्श के बाद लिया गया है। तेजस्वी यादव अब आरजेडी की नई टीम का ऐलान करेंगे। 

राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी कार्यालय आदेश में 22 जनवरी 2025 को जारी पुराने आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया गया है।

आदेश में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को भी तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई है। पार्टी ने कहा है कि सभी स्तरों पर संगठन और समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इस फैसले को राजद में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। नई कमेटियों में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।