बिहार में सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। परिवार के साथ खड़े तेज प्रताप ने एकजुटता दिखाते हुए सरकारी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बिहार सरकार को वापस कर दी। साथ ही सम्राट सरकार को चेतावनी भी दी है। बीते दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दी थी। जिसको लेकर बिहार की सियासत में घमासान भी देखने को मिला।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। तेज प्रताप यादव को बिहार सरकार की तरफ से एक बॉडीगार्ड दिया गया था, जिसे अब सुरक्षा से वापस लौटा दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के चीफ और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल चलाते हैं। उन्होंने अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था बिहार सरकार को वापस कर दी।
बिहार लौटते ही तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा वापस करने का फैसला किया है। पहले से सरकार के संज्ञान में यह मामला था। साथ ही तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर है। विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी।
तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा लौटाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा है-जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी। अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
बता दें कि बीते दिनों बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में कटौती की थी। इसके विरोध में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पटना (10, सर्कुलर रोड) आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया। फिर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी माता-पिता की सुरक्षा में हुई कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के विरोध में अपनी पूरी Y+ सुरक्षा सरकार को लौटा दी। अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को सुरक्षा समीक्षा के बाद केवल एक सिपाही दिया गया था। इसके विरोध में उन्होंने भी अपनी सारी सुरक्षा व्यवस्था सरकार को वापस कर दी।
लालू-राबड़ी को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से सुरक्षा मिली हुई थी। इसके बाद जब कटौती हुई तो इन्होंने सुरक्षा वापस कर दी। तेजस्वी यादव और मीसा भारती तक ने सुरक्षा वापस कर दी। सरकार की ओर से सुरक्षा घटाए जाने पर लालू यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने कहा था-ये सब पागल हो गए हैं। ये घृणा है। इस बात को लेकर हम कोई केयर नहीं करते हैं, जो करना है वो करो। अब तेज प्रताप यादव ने भी परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था सरकार को वापस कर दी।