कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव! सिद्धारमैया ने छोड़ा मुख्यमंत्री पद, डीके शिवकुमार की ताजपोशी तय

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव! सिद्धारमैया ने छोड़ा मुख्यमंत्री पद, डीके शिवकुमार की ताजपोशी तय

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : May 28, 2026, 4:29:00 PM

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा, हालांकि उस समय राज्यपाल थावरचंद गहलोत मौजूद नहीं थे। ऐसे में इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल शाम तक बेंगलुरु लौट सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि वर्तमान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सत्ता परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच सिद्धारमैया का इस्तीफा अहम माना जा रहा है।

पद छोड़ने के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का सम्मान करते हुए फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए राज्य का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी वे कर्नाटक के विकास और जनता के हितों के लिए सक्रिय रहेंगे।

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह एकजुट है और सरकार को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने नए नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन देने की बात भी दोहराई।