बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
21 अक्टूबर 2026, 11:06 PM
बिहार में सीट बंटवारे से पहले NDA में बवाल मचा हुआ है। जीतनराम मांझी 20 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। मांझी ने अपने X अकाउंट से रामधारी सिंह दिनकर की कविता पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है- 'हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे'
इससे पहले 'जीतन राम मांझी ने कहा है कि, 'सीटों को लेकर हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं है। हम मान्यता प्राप्त सीटें मांग रहे हैं, यानी बिहार विधानसभा में हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त हो जाए।
इसके लिए पर्याप्त सीटें चाहिए। यह अपेक्षा इसलिए है क्योंकि हम कोई मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। हम बस चाहते हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले, इसलिए यही हमारी मुख्य मांग है।