'चार बच्चे' पैदा करो एक RSS को दे दो' बाबा बागेश्वर पर भड़के जीतन राम मांझी

मशहूर कथावाचक और बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'चार बच्चे' वाले बयान पर सियासत तेज है। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर बिहार से लेकर देशभर में बहस हो रही है और बवाल मचा हुआ है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Apr 26, 2026, 1:30:00 PM

मशहूर कथावाचक और बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के  'चार बच्चे' वाले बयान पर सियासत तेज है।  धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर बिहार से लेकर देशभर में बहस हो रही है और बवाल मचा हुआ है।  इस  मामले को लेकर अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान आमने आया है।  

धीरेंद्र शास्त्री के 'चार बच्चे' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बच्चा पैदा करने में किसी प्रकार की संकीर्ण सोच नहीं रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त रोक की बजाय शिक्षा और विकास पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों को पढ़ा-लिखाकर शिक्षित और उद्यमी बनाना अधिक महत्वपूर्ण है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि बच्चे पैदा करने के मुद्दे पर संकीर्णता नहीं होनी चाहिए। इस पर किसी प्रकार की संकीर्ण सोच नहीं रखनी चाहिए। हर बच्चा एक समान क्षमता लेकर जन्म लेता है, यह कहना मुश्किल है कि कौन आगे चलकर कितना बड़ा बन सकता है। 

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या की जगह शिक्षा और संसाधन पर ध्यान देने की बात कही उन्होंने कहा कि जब देश की जनसंख्या कम थी, तब भी भारत को जगतगुरु कहा जाता था। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त रोक की बजाय शिक्षा और विकास पर ध्यान देना चाहिए। 

बता दें कि मशहूर कथावाचक और बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। बागेश्वर बाबा ने कहा है कि 'बच्चे चार पैदा करो लेकिन एक स्वयंसेवक संघ (RSS) को दे दो। इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत खुद मौजूद थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है और देश भर में बहस हो रही है।