जेडीयू कार्यालय के बाहर जीविका दीदियों का प्रदर्शन, 10 हजार नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया था. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रोजगार के लिए कई महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया था. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रोजगार के लिए कई महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे. करीब डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में ये पैसे गए थे. हालांकि जीविका से जुड़ी कई महिलाएं अभी भी वंचित हैं. ऐसे में कुछ महिलाओं ने को पटना में प्रदर्शन किया

20-25 की संख्या में जेडीयू कार्यालय के बाहर जीविका दीदियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शन करने वाली ये सभी जीविका दीदियां भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड की रहने वाली थीं. इन्होंने बताया कि नियमानुसार आवेदन किया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक राशि नहीं आई. 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों ने पैसा देने के बजाय उल्टा करीब चार-पांच दीदियों के खिलाफ केस कर दिया. जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पैसे दे दिए जाएं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

बता दें कि जिस पोर्टल से इस योजना के लिए आवेदन करना था उसे 31 दिसंबर 2025 को बंद कर दिया गया है. हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि यह योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि यह सक्रिय है. इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है. नई एंट्री के लिए पोर्टल बंद हुआ है, पर लाभान्वितों को पैसा मिल रहा है और आगे भी दो लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी. भ्रम फैलाया जा रहा है कि योजना बंद हो गई है.

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM