जनसुराज ने 51 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, वाल्मीकि नगर से दीर्घ नारायण, मांझी से वाई बी गिरी होंगे उम्मीदवार

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने गुरुवार को 51 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कैंडिडेट्स का ऐलान किया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 09, 2025, 2:47:00 PM

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने गुरुवार को 51 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कैंडिडेट्स का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे। सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना होंगे उम्मीदवार। वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया के अमौर अफरोज आलम, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से निर्मली रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंड से ऊषा किरण, लोरिया से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है।

दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा, मांझी से वाई बी गिरी को टिकट दिया गया है। करगहर से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय को प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में उतारा है।

उदय सिंह ने कहा, हर एक दिन के बाद लिस्ट जारी करते रहेंगे। 11 तारीख से चुनाव अभियान शुरू हो रहा है। पीके राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।