राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणास्रोत: सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।  

‎इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'गुदड़ी के लाल' जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज हम लोग मना रहे हैं। इन्होंने राजनीति में कार्य करने की दिशा बदली।  

‎उन्होंने कहा, "राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं।"  

‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला फैसला है।  

‎विधानसभा  अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम सब  ऐसे महान व्यक्तित्व की जन्म जयंती मनाने के लिए इकट्ठा  हुए है जो जननायक कहलाए। उन्होंने ताउम्र गरीबों, पिछड़ों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे प्रदेश के ऊंचे पद तक पहुंच गए लेकिन कभी खुद और अपने परिवार के लिए नहीं सोचा। वे बराबर सामाजिक न्याय की बात की। 

‎इस दौरान उन्होंने लोगों से  जननायक के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा कि कई लोग आज उनके रास्ते से भटक गए हैं। 

‎इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, विधायक संजय गुप्ता, राज्यसभा सांसद भीम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, अनामिका पासवान ने भी जननायक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  

‎इस कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और ओबीसी मोर्चा ने विशेष भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, ओबीसी प्रदेश प्रभारी आँचल सिन्हा, यू पी शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजीव चौरसिया, मुकेश पटेल, बीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र यादव, शिवपूजन राम सहित प्रदेश के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM