BREAKING: राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में गड़बड़ी के संकेत? सस्पेंस बरकरार

BREAKING: राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग में गड़बड़ी के संकेत? सस्पेंस बरकरार

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jun 18, 2026, 5:49:00 PM

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ मतों को अमान्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इससे पहले गुरुवार को विधानसभा परिसर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ था। सदन के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए दोनों राज्यसभा सीटों के लिए मतदान किया। मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी होने के बाद मतगणना शुरू की गई।

अब मतों की गिनती के बीच अमान्य वोटों की सूचना और संभावित क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सभी की निगाहें अब चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे दोनों सीटों के विजेताओं की तस्वीर साफ होगी।