बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। निशांत ने अधिकारियों से अस्पतालों की जानकारी ली और निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पटना मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बिहार के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
निशांत कुमार ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं। स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा। चाहे अमीर हो, गरीब हो कोई भी हो किसी भी जाति का हो सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो सब जगह एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी कोशिश होगी।
इससे पहले निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। काम संभालते ही निशांत कुमार ने पहले ही दिन 10 बड़े निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशांत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।