'हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट' एनकाउंटर पर विपक्ष को डिप्टी सीएम-मांझी ने दिया करारा जवाब

बिहार में अपराधियों के खिलाफ सम्राट सरकार का एनकाउंटर जारी है। इस मामले पर सियासत भी तेज है। विपक्ष के आरोप पर अब डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 03, 2026, 5:02:00 PM

बिहार में अपराधियों के खिलाफ सम्राट सरकार का एनकाउंटर जारी है। इस मामले पर सियासत भी तेज है। विपक्ष के आरोप पर अब डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।

समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि अपराध होने पर भी विपक्ष विरोध करता है और जब पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तब भी उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो अपराध से कोई सरोकार है और न ही राज्य के लोगों के हितों की चिंता, बल्कि उनकी परेशानी सिर्फ सत्ता से बाहर रहने की है। विजय चौधरी ने कहा कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करेगी। 

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि, “अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट”।

वहीं निशांत कुमार के बिहार दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है। निशांत कुमार का राज्य के सभी जिलों का दौरा कर सरकार के कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करना सराहनीय है। जेडीयू कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि वे राजनीति में और सक्रिय भूमिका निभाएं।