बीमार मां के सामने बांसुरी बजाते नजर आए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर से एक भावुक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के सामने बांसुरी बजाते नजर आए हैं।

जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक भावुक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के सामने बांसुरी बजाते नजर आए हैं। वहीं मां ने भी बेटे अर्जुन मुंडा को आशीर्वाद देते नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है। 

अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के पास बैठकर उन्हें बांसुरी की मधुर धुन सुना रहे हैं

दरअसल, अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के पास बैठकर उन्हें बांसुरी की मधुर धुन सुना रहे हैं। मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और जैसे ही बांसुरी की मीठी आवाज उनके कानों में पड़ती है, उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है। मां-बेटे के बीच स्नेह और अपनत्व के ये अनमोल पल देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। 

BJP  नेता ने यह Video अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है

अर्जुन मुंडा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को शब्दों में व्यक्त करते हुए लिखा। आज मां के साथ बिताए कुछ अनमोल और भावुक पल मां मेरे जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद हैं। उनका प्रेम मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, उनका आशीर्वाद मेरा संबल और उनका जीवन मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा न सिर्फ एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि संगीत के भी शौकीन माने जाते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा न सिर्फ एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि संगीत के भी शौकीन माने जाते हैं। बांसुरी बजाने का उनका यह अंदाज राजनीति से दूर जाकर परिवार और मां के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं, मां के प्रति उनका यह समर्पण हर किसी के लिए मिसाल है। मैं बता दूं  मां साइरा मुंडा लंबे समय से बीमार चल रही हैं। 

अर्जुन मुंडा जब भी समय निकाल पाते हैं, मां के पास बैठकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते हैं

अर्जुन मुंडा जब भी समय निकाल पाते हैं, मां के पास बैठकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने बांसुरी की मधुर धुन के जरिए मां को खुश करने का प्रयास किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां की आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह वीडियो न सिर्फ पूर्व सीएम के पारिवारिक पक्ष को सामने लाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि मां का आशीर्वाद हर सफलता का सबसे बड़ा आधार होता है। यह भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब प्यार और सराहना बटोर रही है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट