मोइनुल हक स्टेडियम में क्रिकेट खेलते नजर आए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया बोल्ड

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्रिकेट खेलते नजर आए। खेल के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह बॉलिंग कर रही थीं। श्रेयशी सिंह ने बॉल फेंका और दूसरी ही गेंद में विजय सिन्हा क्लीन बोल्ड हो गए।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 25, 2025, 3:42:00 PM

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्रिकेट खेलते नजर आए। खेल के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह बॉलिंग कर रही थीं। श्रेयशी सिंह ने बॉल फेंका और दूसरी ही गेंद में विजय सिन्हा क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद विजय सिन्हा के समर्थक नो बॉल नो बॉल चिल्लाने लगे।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में विजय सिन्हा और श्रेयसी सिंह भी पहुंचे थे। फाइनल मुकाबला डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच में हुआ, जिसमें डिजिटल इंडिया थंडर ने विजय हासिल किया।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने क्रिकेटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बल्ला थामा। इस दौरान खेल मंत्री श्रेयशी सिंह ने बॉलिंग की।

इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि जिस तरह की नीतियां पॉलिसी बिहार सरकार आज बिहार में बिहार के खिलाड़ियों को उपलब्ध करा रही है, आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय जगत पर बिहार के बच्चे भी पदक जीतेंगे।

श्रेयशी सिंह ने आगे कहा कि बिहार के खिलाड़ी है, जो टैलेंट होने को बावजूद भी बिहार के लिए नहीं खेल पाते हैं। उनके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा और सही प्लेटफॉर्म मिलेगा। अपॉरच्युनिटी के तहत गेम्स में कम्पीट करने का मौका मिलेगा।