Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 15 सौ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है।

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 15 सौ  प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस लगातार ड्रोन से कई इलाकों पर नजर रख रही है। जंतर-मंतर और इसके आसपास भारी पुलिसफोर्स तैनात है। प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है। दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं। वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही दिल्ली के हनुमान मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है जिसमें छह पुलिसकर्मियों को घायल होने की सूचना मिल रही है।

केजरीवाल के साथ सौरभ व संजय को पुलिस ने किया डिटेन

इस बीच पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ममता बनर्जी के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह को भी पुलिस ने डिटेन किया है। इससे पहले ममता बनर्जी और कई टीएमसी सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। ममता बनर्जी साउथ एवेन्यू बस स्टैंड पर धरना दे रही थीं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और किसी पुलिस स्टेशन ले जा रही है। ममता और पांच सांसदों को दिल्ली पुलिस एक कैदी वैन में बिठाकर अज्ञात स्थान पर ले जा रही है।