बिहार में ठंड का असर बरकरार: सुबह-शाम कोहरा, पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी

बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार ठंडा बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम हल्के से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, वहीं पछुआ हवा के कारण ठंड और कनकनी बढ़ गई है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 08, 2026, 9:11:00 AM

बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार ठंडा बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम हल्के से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, वहीं पछुआ हवा के कारण ठंड और कनकनी बढ़ गई है। राजधानी पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के कई इलाकों में लोग दिन के समय भी ठंड का अहसास कर रहे हैं।


रविवार सुबह पश्चिम चंपारण के बगहा और गोपालगंज में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। हालांकि जहानाबाद में मौसम साफ रहा, लेकिन तेज हवा चलने के कारण वहां भी ठंड बढ़ी हुई महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


राज्य में न्यूनतम तापमान इस समय करीब 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक से दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 12 फरवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।


बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीवान के जीरादेई में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में 9.6, औरंगाबाद में 9.7, डेहरी में 10.5 और शेखपुरा में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। उत्तर बिहार के जिलों में भी सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही।


मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 12.3, वैशाली में 12.0, छपरा में 11.7 और मधुबनी में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सला

ह दी है।