पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती व शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन
27 सितंबर 2026, 1:01 PM
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, विधायक स्नेहलता कुशवाहा एवं विधायक माधव आनंद उपस्थित थे।
जदयू विधायक रामसेवक सिंह, भाजपा विधायक जीवेश कुमार एवं भाजपा विधान पार्षद जनक राम ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक तथा पूर्व विधायक ललित यादव ने अपने एक माह के पेंशन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।