प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

बिहार विधान परिषद (MLC) के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मुकाबले के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मुकाबले के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। हृदय संबंधी परेशानी के बाद पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए नीरज कुमार की तबीयत में सुधार हुआ है। करीब 24 घंटे तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। हालांकि, चिकित्सकों की टीम ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उनकी तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी।

नीरज कुमार ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा- वह बिल्कुल स्वस्थ हैं

नीरज कुमार ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। मतदाताओं से हम यही अनुरोध करेंगे की 48 घंटा तो हम आपसे दूर रहे और जनसंपर्क का माध्यम भी नहीं रहा। आईसीडी मशीन में शोक लगा। इस वजह से वीटी हुआ वीटी के कारण ही परेशानी हुई। अब मैं स्वस्थ हूं। डॉक्टर ने मुझे छुट्टी दे दी है। ऐसे में मतदाता से अपील है की वह बेफिक्र रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।