भूमिहार ब्राह्मण मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार के भाई का निधन, बोले- ये एक्सीडेंट नहीं प्लांड मर्डर

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। भूमिहार ब्राह्मण मंच का गठन कर राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष कुमार के छोटे भाई आलोक कुमार का निधन देवघर में एक रहस्यमयी दुर्घटना के बाद हो गया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 10, 2025, 1:39:00 PM

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। भूमिहार ब्राह्मण मंच का गठन कर राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष कुमार के छोटे भाई आलोक कुमार का निधन देवघर में एक रहस्यमयी दुर्घटना के बाद हो गया। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।

इसमें आलोक सड़क किनारे खड़े हैं, तभी एक कार आती है और उन्हें उड़ा देती है। बड़े भाई आशुतोष शर्मा ने मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, ये हादसा नहीं, प्लांड मर्डर है। देवघर के कुख्यात राहुल चंद्रवंशी के रिश्तेदार ने भाई की हत्या करवाई है।

जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार देवघर के नगर थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के गेट पर खड़े थे। गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। बाजूला चौक की ओर से तेज रफ्तार से गाड़ी आई और रौंद दी। बीते कुछ दिनों से आलोक इसी माडर्न स्कूल में ठहरे थे।

आशुतोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मेरा भाई आलोक कुमार हम सभी को छोड़कर चला गया। यह दुर्घटना नहीं, कत्ल है। इस कत्ल का साजिशकर्ता देवघर का कुख्यात राहुल चंद्रवंशी का रिश्तेदार है।'

आशुतोष ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उनके भाई का अंतिम पटना का दीघा घाट पर किया जाएगा। देवघर से वो लोग बुधवार शाम करीब 4 बजे पटना पहुंचेंगे।