पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वह बीजेपी के एमएलसी हैं। जदयू नेता प्रो. डॉ. रामवचन राय विधान परिषद के अलगे सभापति होंगे। अभी वह उपसभापति हैं। सभापति पद के लिए जदयू के मौजूदा उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय का नाम सामने आया है। शुरुआत में उन्हें कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके बाद सभापति पद के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। रामवचन राय जुलाई 2024 में विधान परिषद के उपसभापति चुने गए थे। वह लंबे समय से विधान परिषद से जुड़े रहे हैं।
BJP और JDU के बीच पदों का नया समीकरण
अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे को बिहार में बीजेपी और जदयू के बीच महत्वपूर्ण पदों के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है। मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के पास है। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी भी बीजेपी के पास है। ऐसे में विधान परिषद के सभापति का पद जदयू को मिलने की चर्चा चल रही थी। अब अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे की खबर के बाद इस चर्चा को और बल मिला है।