BPSC TRE 4.0: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, मार्च में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए अधियाचना मिल चुकी है

बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए अधियाचना मिल चुकी है। यह अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आयोग तक भेजी गई है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है कि अब भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

इस भर्ती अभियान में कुल 46 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। TRE-4 के अंतर्गत लगभग 44 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, जबकि बाकी के पद प्रधानाध्यापक पदों के लिए आरक्षित हैं। रोस्टर चार दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। यह भर्ती प्रक्रिया कक्षा 1 से 12 तक के लिए होगी और सभी योग्य अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकेंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक करीब 20 हजार पद भरे जाएंगे। वहीं, कक्षा 9 और 10 के लिए लगभग 12 हजार पद और कक्षा 11 और 12 के लिए करीब 13 हजार पद निर्धारित किए गए हैं। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय में सबसे अधिक रिक्तियां रहने की संभावना है। इससे यह स्पष्ट है कि उच्चस्तरीय और विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस भर्ती में महिलाओं को काफी फायदे होंगे. इसमें बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. यह आरक्षण केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा. इससे राज्य की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा इस मौके का लाभ उठा सकेंगी. बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी काफी समय से TRE 4 की मांग कर रहे थे. इसे लेकर कई बार प्रदर्शन और मार्च भी हुए. वहीं, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने 16 फरवरी को पटना कॉलेज से विधानसभा तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी. पूरे राज्य में आंदोलन होने वाला था, लेकिन अब BPSC ने नोटिस जारी कर दिया है. इससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली

यह भर्ती बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में बहुत मदद करेगी. TRE 4 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अच्छी तरह तैयारी करनी चाहिए. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विषय संबंधित ज्ञान और शिक्षण योग्यता से सवाल पूछे जाते हैं. पिछले चरणों की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद दस्तावेज जांच और अन्य प्रक्रियाएं होंगी.


Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM