भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, नितिन नबीन निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह-राजनाथ रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। कुछ ही देर में नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। कुछ ही देर में नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने आज सुबह दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और देश व पार्टी के लिए आशीर्वाद लिया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई थी। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

नितिन नबीन को संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय नेता माना जाता है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को और मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और पार्टी को नई ऊर्जा देने की उम्मीद की जा रही है। आज से भाजपा एक नए नेतृत्व और नए दौर में प्रवेश कर रही है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM