बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में बहुमत साबित कर रहे है। उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर दिया है। इसके लिए बिहार विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला है।
दरअसल शुक्रवार को बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत तेजस्वी यादव ने की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सभी दलों को 90 मिनट का समय दिया है। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। साथ ही सीएम पर निशाना भी साधा।
तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी तो लालू जी की पाठशाला से ही निकले हैं, इलेक्टेड सीएम को सिलेक्टेड सीएम ने हटाया।
सदन में अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने 2030 फिर से नीतीश के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में पिछले 5 वर्षों में 5 बार सरकार का गठन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश में कहीं और ऐसा हुआ है? इतने लंबे शासन के बाद भी एनडीए को बार-बार सरकार बदलनी पड़ रही है, जिससे राजनीतिक अस्थिरता स्पष्ट होती है।