Bihar Politics: बहुमत साबित करने सम्राट चौधरी पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी की कुर्सी भी खतरे में

बिहार में सम्राट सरकार की आज अग्निपरीक्षा होने वाली है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आज सदन में बहुमत साबित करेगी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Apr 24, 2026, 11:09:00 AM

बिहार में सम्राट सरकार की आज अग्निपरीक्षा होने वाली है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आज सदन में बहुमत साबित करेगी। इसके लिए बिहार विधानसभा का विशेष सत्र कल बुलाया गया है। एनडीए और महागठबंधन के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं।

दरअसल आज यानी 24 अप्रैल को विधानसभा में सम्राट चौधरी बहुमत साबित करेंगे। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले स्पीकर का संबोधन होगा और उसके ठीक बाद मुख्यमंत्री अपना प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि विधानसभा गणित के हिसाब से एनडीए सरकार आसानी से बहुमत पास कर लेगी। 

इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बिहार विधानसभा पहुंच चुके हैं। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एनडीए के विधायकों ने उन्हें फूलों के गुच्छे भेंट कर और जोरदार तालियों से भव्य स्वागत किया। सीएम सम्राट चौधरी ने सभी विधायकों का अभिवादन किया और सदन में प्रवेश करते ही सभी की तरफ हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

वहीं सम्राट सरकार से बड़ी अग्निपरीक्षा तेजस्वी यादव की भी होगी।  क्योंकि फ्लोर टेस्ट के दौरान अगर आरजेड़ी के एक भी विधायक सत्ता पक्ष की ओर चले गए तो तेजस्वी यादव की विपक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। बता दें कि राज्यसभा वोटिंग के दौरान आरजेड़ी के विधायक गायब हो गए थे और अपरोक्ष रूप से एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया था। लेकिन तेजस्वी यादव ने अब तक उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की।  ऐसे में तेजस्वी यादव की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

बता दें कि बिहार विधानसभा में भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो विधायकों की संख्या 202 है। हालांकि बांकीपुर विधानसभा सीट के खाली होने के कारण अब 201 विधायक है ऐसे में सम्राट आसानी से बहुमत साबित कर लेंगे। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के चार विधायकों ने अपरोक्ष रूप से एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया था। ऐसे में आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।