बिहार MLC चुनाव : JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत के विरोध के बीच नीरज को मिला टिकट

बिहार विधान परिषद (MLC( की शिक्षक और स्नातक सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC( की शिक्षक और स्नातक सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें एमएलसी नीरज कुमार का भी नाम शामिल है। आठ शिक्षक-स्नातक सीटों में से चार सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी।

पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, सारण और दरभंगा शिक्षक सीट पर JDU चुनाव लड़ेगी

आपको बता दें कि पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, सारण और दरभंगा शिक्षक सीट पर जदयू चुनाव लड़ेगी। जदयू के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार को एक बार फिर से मौका मिला है। वे इसी सीट से मौजूद समय में एमएलसी हैं। 

मोकामा से JDU विधायक अनंत नीरज की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह नीरज कुमार की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने नीरज कुमार के खिलाफ अपना उम्मीदवार भी खड़ा कर रखा है। उन्होंने खुलकर कहा है कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। वह अपने उम्मीदवार को जीताने की कोशिश करेंगे। 

JDU उम्मीदवारों की लिस्ट

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- नीरज कुमार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- अभिषेक झा

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- आनंद पुष्कर

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- धनश्याम राय