Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज

बिहार विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक कोटे की 8 सीटों पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस बीच बिहार विधान परिषद चुनाव से एक दिन पहले नीतीश कुमार पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

बिहार विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक कोटे की 8 सीटों पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पटना स्नातक सीट पर जदयू में घमासान मचा हुआ है। इस बीच बिहार विधान परिषद चुनाव से एक दिन पहले नीतीश कुमार पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  

जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचकर नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधान पार्षद ललन सर्राफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आठ विधान परिषद सीटों पर चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सक्रियता चर्चा में है। मतदान से ठीक पहले जदयू कार्यालय पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। अब 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना पर सबकी निगाहें टिकी है। 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा।  चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 5 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।  पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

बतातें चलें कि शिक्षक कोटे की चार (पटना, दरभंगा, सारण व तिरहुत) एवं स्नातक कोटे की भी चार (पटना, दरभंगा, तिरहुत, व कोसी) सीटों पर चुनाव हो रहा है। मतदान 23 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।