बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA की जीत, CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट मिले, महागठबंधन को मिली करारी हार

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 16, 2026, 7:54:00 PM

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है।

इस चुनाव में एनडीए ने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया था। सभी पांचों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले हैं। 5वीं सीट के लिए पहली वरियता में बीजेपी कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे।

हालांकि दूसरी वरियता में शिवेश राम ने RJD के एडी सिंह को हरा दिया है। एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं। हालांकि, RJD विधायक सर्वजीत ने दावा किया है कि उन्हें 38 वोट मिले हैं।

NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन शाम 4 बजे तक महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचें।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और इस बार राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। हालांकि चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई थी। विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास लगभग 35 विधायक हैं। इसी मजबूत गणित के चलते एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली