पटना: केंद्रीय भाजपा सह मीडिया प्रभारी और विधान पार्षद संजय मयूख ने आज विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में अब तक के सबसे बड़े इस बजट से यह प्रदेश विकसित और समृद्ध बनेगा।
उन्होंने कहा कि 3.47 लाख करोड़ आकार वाले इस बजट में विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जबकि बिहार में औद्योगिक विकास और शिक्षा, स्वास्थ्य को परिधि में रखा गया है।
उन्होंने इस बजट को प्रगतिशील बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की परिकल्पना दिखती है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के लोगों को समृद्ध बनाने की ललक दृष्टिगोचर है।
उन्होंने इस बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा तथा गरीबों और वंचितों के जीवन को आसान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार की एनडीए सरकार के सम्पन्न बिहार और समृद्ध बिहार के संकल्प को और गति प्रदान करेगी।