आज बिहार अपना गौरवशाली स्थापना दिवस मना रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की शीर्ष हस्तियों ने राज्यवासियों को दिल जीतने वाला संदेश भेजा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बिहार की महानता को नमन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक गौरव को देश का मार्गदर्शक बताया. उन्होंने बड़े ही भावनात्मक शब्दों में लिखा कि बिहार वह प्रदेश है जिसने भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है.
पीएम ने बिहार के लोगों को ‘कर्मठ और ऊर्जावान’ बताते हुए भरोसा जताया कि ‘विकसित बिहार’ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगा.
उनके इस संदेश को राज्य के युवाओं और विकास की आस लगाए बैठे आम नागरिकों से सीधे जुड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है.
गृह मंत्री अमित शाह का संदेश में बिहार को ‘सामाजिक न्याय और बौद्धिक चेतना’ की भूमि बताकर राज्य की रग-रग में बसी राजनीति को छूने की कोशिश की है. नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बिहार के गौरवशाली अतीत को राष्ट्रीय पहचान से जोड़ा.
‘सामाजिक न्याय’ शब्द का इस्तेमाल कर शाह ने बिहार की उन वैचारिक जड़ों को सम्मान दिया है, जो राज्य के राजनीतिक समीकरणों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
बिहार दिवस पर इस बार सिर्फ बधाई नहीं,आम लोगों के लिए ये शब्द जहां गर्व की बात हैं.