अमित शाह से पहले मांझी और ललन सिंह से मिले CM सम्राट, दिल्ली से पटना तक हलचल तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंच चुके हैं। जहां वह बीजेपी समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 03, 2026, 12:44:00 PM

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना से दिल्ली तक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंच चुके हैं। जहां वह बीजेपी समेत एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।  इसी कड़ी में रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी से मुलाकात की है।  आज सीएम गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे, जहां मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है।

रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की है। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी से शिष्टाचार एवं सार्थक मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग एवं समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं सीएम सम्राट ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इससे पहले रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि  देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे। सीएम ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। 

बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना है। इस बैठक में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि लंबे समय से अटकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मंत्रियों के नामों पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 5-6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। कहा जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले शनिवार सुबह नीतीश कुमार की सक्रियता ने सबका ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) खाली कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू के दिग्गज नेताओं अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात की।