बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 से, जूता-मोजा पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित, सेंटर पर जबरन घुसने वालों को सजा

बिहार बोर्ड की वार्षिक मैटिक की परीक्षा देश जारी किए गए हैं। समिति ने कहा है कि परीक्षा की की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

बिहार बोर्ड की वार्षिक मैटिक की परीक्षा देश जारी किए गए हैं। समिति ने कहा है कि परीक्षा की की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यह परीक्षा 25 फरवरी तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। साथ ही आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

समिति ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं करेंगे। यह प्रावधान पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करने का प्रयास करता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद जबरन अथवा अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा। संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी केंद्राधीक्षक द्वारा नियमों की अनदेखी कर ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है तो संबंधित केंद्राधीक्षक के विरुद्ध निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM