बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश ने फोन कर दुख जताया

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी (72) का देर रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी (72) का देर रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि राधा देवी की तबियत लंबे समय से खराब थी और वे इलाजरत थीं। उनके निधन से पूरा परिवार मर्माहत है। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े संजय सरावगी हैं, जबकि दो अन्य भाई उनसे छोटे हैं।

संजय सरावगी ने मां के निधन की खबर मिलते ही दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। परिवार ने बताया कि राधा देवी का शव दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचाया जाएगा, उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा परिवार में भी गहरा शोक व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को फोन करके शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी मां का काफी दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात उन्होने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक प्रकट किया है। 

सरावगी की मां के निधन पर शोक जताते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं।'  

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM