बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 8वें राउंड तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त बनाकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को अब तक 15637 वोट मिले हैं और उन्होंने 4556 वोटों की बढ़त बना बना ली है। आठवें राउंड में प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज कुमार से 4556 वोट से आगे हैं। बांकीपुर उपचुनाव के बाद मतों की गिनती में प्रशांत किशोर जैसे-जैसे आगे निकलते जा रहे हैं वैसे-वैसे जनसुराज के कार्यकर्ताओं का जश्न हाई होता जा रहा है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जनसुराज के कार्यकर्ता नारे लगाते और जश्न मनाते नजर आए हैं।
उपचुनाव की मतगणना में आठवें राउंड तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जोरदार बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 15,637 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 11,081 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 4,556 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी 2,991 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती रुझानों में ही प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बनाकर भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर के बढ़त बनाने के बाद समर्थक जश्न के मूड में नजर आए। कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है और लगातार मतगणना के रुझानों पर नजर रखी जा रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि आगे के राउंड में भी यह बढ़त बरकरार रहेगी और जन सुराज ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उधर बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोनों पार्टी कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव में करीब 1 लाख 40 हजार वोट पड़े हैं। मतगणना जारी है। नौवे राउंड तक लगातार राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। प्रशांत किशोर शुरू से ही एक नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा बने हुए हैं। वहीं रिजल्ट पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा-ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।