बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का खेल दिलचस्प होता जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में छठे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 8,152 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 3,451 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 2,154 वोट मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
इससे पहले पांचवें राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट हासिल हुए हैं। दोनों के बीच अब 2,319 वोटों का अंतर हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1,534 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। जन सुराज की बड़ी बढ़त को देखते हुए प्रशांत किशोर के समर्थक बड़ी संख्या में ए एन कॉलेज के बाहर जमा हो गए हैं। पीके के समर्थकों का जोश हाई नजर आ रहा है। वो यहां जोरदार नारे लगा रहे हैं। बांकीपुर से जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 31 में से 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट, भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 1,534 वोट मिले हैं। पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 2,319 वोट हो गई है। शुरुआती चरण में बढ़त हासिल करने के बाद जन सुराज ने अपनी स्थिति लगातार मजबूत की है, जबकि भाजपा अंतर कम करने की कोशिश में जुटी है। अभी मतगणना के 26 राउंड बाकी हैं, इसलिए अंतिम नतीजे तक मुकाबले की तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है।
वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सातवें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। पीके की टीम का दावा है कि 7वें राउंड में जन सुराज को 1,897 वोट, भाजपा को 1,537 वोट और राजद को 445 वोट मिले हैं। टीम के अनुसार, अब तक की कुल मतगणना में प्रशांत किशोर 4,007 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
इस बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीतिक संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा-मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, और निश्चित रूप से, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। देखते हैं कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं। उन्होंने खुद पिछला चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार वे चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।