बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी की इस बड़ी हार के बाद के बाद मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। संसद भवन में दोनों नेताओं की अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान जेडीयू सांसद संजय झा भी साथ रहे। इस मुलाकात को लेकर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासी गली में तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस मुलाकात को बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार और जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर की जीत के संबंध में देखा जा रहा है।
दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात में केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा हुई। विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद यह मुलाकात हुई है। दिल्ली की मुलाकात पर सियासी हलकों की नजर टिकी है। माना जा रहा है कि बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत संभव है।
बता दें कि बांकीपुर बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता था, क्योंकि लगभग तीन दशकों से यहां से बीजेपी जीतती आ रही थी, लेकिन इस बार की हार ने बीजेपी को इसकी समीक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात की खबर सामने आते ही लोग अनायास ही बांकीपुर की चर्चा करने लगे।
बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत हासिल की। उन्हें 64,151 वोट मिले। यह उपचुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण कराया गया था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बार रेखा गुप्ता को उतारा था लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले।