बांकीपुर का महासंग्राम, आज से नामांकन शुरू, प्रशांत किशोर मैदान में, बीजेपी-राजद से कौन?

राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा (संख्या-182) के उपचुनाव के लिए आज सोमवार 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप शुरू हो रही है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा (संख्या-182) के उपचुनाव के लिए आज सोमवार 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो रही है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे। जन सुराज की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। हालांकि बीजेपी और महागठबंधन की ओर से अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।   

नामांकन की प्रक्रिया पटना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पटना सदर अनुमंडल कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के कोर्ट रूम में पूरी की जाएगी।  सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए नामांकन के दौरान सख्त नियम लागू किए हैं। किसी भी उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ तीन वाहनों का ही उपयोग कर सकेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस चुनाव में 3,79,471 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,99,987 पुरुष, 1,79,461 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुल 422 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 

बता दें कि इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन लगातार जीत हासिल करते रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था और राज्यसभा सांसद चुने गये थे। उनके इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा बनी इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी की तरफ से भी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है। वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी सामने सामने होंगे। क्योंकि तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

अधिसूचना जारी- 6 जुलाई 

नामांकन की अंतिम तिथि-13 जुलाई

नामांकन पत्रों की जांच-14 जुलाई

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि-16 जुलाई

मतदान- 30 जुलाई

परिणाम- 3 अगस्त

बतातें चलें कि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां से भाजपा नेता नीतिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती रही है। भाजपा के सामने अपनी पारंपरिक सीट बरकरार रखने की चुनौती होगी, वहीं महागठबंधन इस सीट पर जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगा। राजद इस सीट पर जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगा। वहीं राजद से अलग हो चुके तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की ओर से वीणा मानवी को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी बांकीपुर उपचुनाव में उतरने की बात कह चुके हैं। ऐसे में बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।