राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में गुरूवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जनता वर्षों से विकास, रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, जलनिकासी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा झेल रही है। अब जनता बदलाव चाहती है और इस उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को अपना आशीर्वाद देकर विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को मजबूत करेगी।महागठबंधन जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। रेखा गुप्ता एक जुझारू, जनसरोकारों से जुड़ी हुई एवं संघर्षशील उम्मीदवार हैं, जिन्हें बांकीपुर की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सभा में उपस्थित सभी महागठबंधन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बूथ स्तर तक अभियान को तेज करने, घर-घर जाकर महागठबंधन की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने तथा भारी मतों से रेखा गुप्ता को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
आशीर्वाद सभा को संबोधित करने वालो में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पार्टी के प्रधान महासचिव, रणविजय साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर, बांकीपुर के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता कुमार आशीष, वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सीपीआई के राज्य सचिव रामलला सिंह, सीपीआई माले के विधायक संदीप सौरभ, पूर्व विधायक गोपाल रविदास, सीपीएम के ललन चौधरी थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि आशीर्वाद सभा के उपरांत महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने नामांकन किया।
आशीर्वाद सभा में राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर आलम, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद राम, भाई अरुण, बल्ली यादव, खुर्शीद आलम, मदन शर्मा, फैयाज आलम, निर्भय अम्बेडकर, संजय यादव, हरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष महताब आलम, चन्देश्वर सिंह, नन्दू यादव,जेम्स कुमार यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार, शैलेश कुमार, महताब आलम, विनोद यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में महागठबंधन के नेता उपस्थित थे।