बाहुबली अनंत सिंह बने नाना, घर आई नन्ही परी, बधाईयों का लगा तांता

पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा के नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह के घर खुशियां आईं है। अनंत सिंह के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है। अनंत सिंह को नतनी हुई है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 14, 2025, 12:49:00 PM

पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा के नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह के घर खुशियां आईं है। अनंत सिंह के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है। अनंत सिंह को नतनी हुई है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के करीबी ने दी है। अनंत सिंह के परिवार में बेटी की आगमन से खुशियां छाई हुई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनके बेटों ने बच्ची के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव से पहले दुलारचंद की हत्या मामले में पुलिस ने उन्हें वोटिंग से पहले अरेस्ट किया था।

अनंत सिंह के करीबी ने फेसबुक पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनकी नतीन का फोटो साझा किया है। इसके साथ लिखा है कि, "सौभाग्य की बात है की हमारे प्रिय अनंत सिंह (छोटे सरकार) को नतनी हुई है माता रानी स्वयं पधारी हैं"। अनंत सिंह को सभी बधाई दे रहे हैं

बता दें कि मोकामा में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार प्रसार के दौरान जनसुराज के समर्थकों के साथ अनंत सिंह के समर्थकों में हिंसक झड़प हुआ था। इस घटना में जनसुराज प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की मौत हो गई। अनंत सिंह इस मामले में नामजद आरोपी थे। पुलिस ने मतदान से पहले अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया

वहीं जेल से ही अनंत सिंह ने मोकामा की विधायकी जीती है। हालांकि अब तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है। अनंत सिंह के खिलाफ फिलहाल चार्टशीट दायर नहीं की गई है। सीबीआई और पुलिस इस मामले में जांच कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आखिर अनंत सिंह कब जेल से बाहर आते हैं और अपने परिवार के नए सदस्य से मिलते हैं।