नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने और जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि देने पर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। साथ ही लालू यादव और राबड़ी देवी का जिक्र कर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी यादव के श्रद्धांजलि देने वाले बयान पर करारा प्रहार किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-नशा शराब में होती तो नाचती बोतल। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है उनका “रात वाला” नशा अभी तक नहीं उतरा है, इसलिए वे उन्हें जीते-जी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही लालू -राबड़ी का जिक्र कर भी मांझी ने तेजस्वी पर निशाना साधा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-नशा शराब में होती तो नाचती बोतल। लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहें हैं। अगर हालात नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगें। नशा कुछ भी करा सकता है।
दरअसल दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव से बड़ी चूक हुई। श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम लिया। मंच से टोके जाने के बाद तेजस्वी ने तुरंत अपनी गलती सुधारी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जीतन राम मांझी ने वीडियो साझा कर तेजस्वी पर तीखा तंज कसा है।
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर और तीखा हमला करते हुए उनके परिवार का भी जिक्र किया है। जीतन राम मांझी ने लिखा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले समय में तेजस्वी यादव “जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। मांझी ने अपनी पोस्ट का अंत एक और तंज के साथ किया और लिखा, “नशा कुछ भी करा सकता है। दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव से हुई बड़ी चूक पर जीतन राम मांझी ने लालू-राबड़ी का जिक्र कर तीखा तंज कसा है।