'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि RSS के गुंडे पुलिस के सहयोग से अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-पूरा देश RSS की गुंडागर्दी देख रहा है। अंग्रेजों के सामने जिनकी पेंट गीली हो जाती थी वो RSS के गुंडे पुलिस के सहयोग से अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे है। ये संघी हमेशा महिला विरोधी रहे है। इस गुंडागर्दी पर मोहन भागवत क्या कहेंगे? 

एक बेईमान आदमी ज्ञानू गुप्ता को बचाने के लिए पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। उसके लिए नया कानून बना दिया गया है। ये बेईमानी भी कर रहे है, सीनाजोरी भी कर रहे है, राष्ट्रद्रोह भी कर रहे है फिर भी निडरता से लोकतंत्र को कुचल रहे है। मोदी जी को यह सब करने के लिए किन अदृश्य शक्तियों का समर्थन हासिल है?  तेजस्वी यादव आखिर में कहते हैं-लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।