बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, पांचवी सीट के लिए कड़ी टक्कर है।
वहीं AIMIM और कांग्रेस तथा बसपा विधायकों के समर्थन से तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने की बात कह रहे हैं। वहीं इसी बीच जेल में बंद जेडीयू के विधायक अनंत सिंह भी राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए पहुंचे हैं।
वह एंबुलेंस में बैठकर वोट देने पहुंचे। वहीं, वोट देकर बाहर निकलने के बाद जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने मीडिया को बताया कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थक निराश ना हों, लगभग एक महीना में वह बाहर आ जाएंगे।
नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन बनेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार का सीएम कौन बनेगा वह यह नहीं जानते, सीएम कौन बनेगा यह नीतीश जी तय करेंगे।
भाजपा का सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें सब स्वीकार है। ये निर्णय नीतीश जी को करना है। नीतीश कुमार के सीएम ना रहने पर इलेक्शन लड़ने की बात पर अनंत सिंह ने कहा कि वह सीएम नहीं रहेंगे तो वह इलेक्शन नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा अंतिम चुनाव है, अब बाल-बच्चा लडे़गा