बिहार में इन दिनों सियासी गतिविधियां तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में फ्लोट टेस्ट पास किया। बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। अब आज सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई।
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम सम्राट चौधरी पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग में नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज है।
सम्राट सरकार ने शनिवार को बहुमत साबित कर दिया है। हालांकि अभी तक बिहार में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सम्राट चौधरी के अलावे दो डिप्टी सीएम जदयू से है। ऐसे में माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई होगी। सम्राट नीतीश कुमार के पास कैबिनेट लिस्ट फ़ाइनल कराने गए हो, क्योंकि इस दौरान ललन सिंह भी मौजूद रहे। ऐसे में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। फ़िलहाल दोनों नेताओं की मुलाकात की वजह क्लियर नहीं हो पायी है। इसे महज शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है।
बता दें कि बीते दिनों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है। बीते दिनों सीएम दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और गृहमत्री अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।
वहीं शुक्रवार को सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की। सम्राट चौधरी पटना स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से यह औपचारिक मुलाकात रही, जो सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने और बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद हुई। अब सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज है।