एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस

प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ सही चलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस का एक नाराज धडा अपनी बातों को लेकर लगातार पटना से दिल्ली तक का दौरा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस ने इस नाराज धडे को लेकर एक बडा कदम उठाया है।

पटना : प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ सही चलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस का एक नाराज धडा अपनी बातों को लेकर लगातार पटना से दिल्ली तक का दौरा कर रहा है वहीं दूसी तरफ प्रदेश कांग्रेस ने इस नाराज धडे को लेकर एक बडा कदम उठाया है। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश कांग्रेस के करीब 33 नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार गत आठ सिंतबर को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय (इंदिरा भवन) के समीप बिहार प्रदेश नेतृत्व के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सक्रिय रूप से बिहार के कई कांग्रेस नेता सम्मिलित हुए थे। इनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह, चंडी, नालंदा, पूर्व विधायक पूनम देवी, पटना, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जमाल अहमद भल्लू, नालंदा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव नागेंद्र पासवान विकल, पटना, पूर्व जिला अध्यक्ष शौकत अली, गोपालगंज, विधूशेखर पांडेय, सिवान, भारत भूषण दूबे, बेतिया, प० चंपारण, सत्येंद्र यादव, मधेपुरा, अनिल सिन्हा, अररिया, मृतुंजय सिंह, औरंगाबाद, शैलेंद्र दूबे, औरंगाबाद, राकेश सिंह (पप्पू), (सभी पूर्व जिला अध्यक्ष),  औरंगाबाद थे।

इनके अलावा कांग्रेस नेता शशिकांत तिवारी, पटना, मो इर्फानुल हक़, औरंगाबाद, नरेन्द्र सिंह अम्बा, औरंगाबाद, कामरान शेख, नौतन, प० चंपारण, विनय शाही, बेतिया, प चंपारण, अबूल कलाम जौहरी, बेतिया, प चंपारण, धीरेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार मुन्ना, नालंदा, राज छविराज, पोस्टल पार्क, पटना, रमेश सिंह, अविनाश कुमार सिंह, पटना, शारीफ रंगरेज, पटनासिटी, बुद्धदेव प्रसाद यादव, रियाज अली, ई. युवराज गौरव, उमाशंकर पांडेय, बक्सर, किशोर कुमार , नालंदा, संतोष श्रीवास्तव, सेवादल, मनोज मेहता, पटना सिटी और मो मुराद आलम, कुटुम्बा,औरंगाबाद भी प्रदर्शन में शामिल थे। 

इन सभी के खिलाफ बिहार कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी द्वारा जारी सूची में तीन पूर्व विधायक, एक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, एक पूर्व प्रदेश महासचिव समेत कई पूर्व जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।पार्टी अनुशासन समिति  के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव  ने  बताया कि 72 घंटों में इन सभी से जवाब मांगा है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी है।