शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज यानी 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में यमुना सफाई के परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज यानी 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में यमुना सफाई के परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। अमित शाह ने कहा कि अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला है, मुझे मालूम है कि आप विदेश में हैं क्योंकि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते हैं। शाह ने कहा कि आप विदेश में कहीं बैठे हैं, आप क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है। उन्होंने कहा कि एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइये... मेरी बात सुनकर रखना। 

अमित शाह ने DJB की 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 8,941 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शाह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता। जहां से चुनकर आए हैं। वहां के लोगों के लिए काम कीजिए। पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी। 

आपकी पार्टी की सरकार 30 साल रही, लेकिन आपने यमुना के लिए कुछ नहीं किया - अमित शाह

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक, करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को समझते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत करते हैं। यमुना का ही उदाहरण ले लीजिए। आपकी पार्टी की सरकार 30 साल रही, लेकिन आपने यमुना के लिए कुछ नहीं किया। यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना को स्वच्छ करने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिलने वाला है।  

शाह ने कहा- राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, क्योंकि घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, क्योंकि घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते, अरुणाचल में 12 साल और दिल्ली में 18 साल से आप चुनकर नहीं आए। अमित शाह ने कहा कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस बहाने बनाते थे। हमारे पास अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब है, लेकिन जवाब हम तब देंगे, जब पंजाब में आपकी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।