BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jul 25, 2026, 2:38:00 PM

NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई है। बताया गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस घटनाक्रम के बीच छात्रों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है।

कथित इस्तीफे से जुड़े संदेश में प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र से अपने लंबे जुड़ाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनाने का रहा है, जो मजबूत होने के साथ सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करे और देश के भविष्य को बेहतर दिशा दे। NEET-UG 2026 को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई। इसके साथ परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया और भविष्य में NEET को कंप्यूटर आधारित प्रणाली से कराने की योजना सामने रखी गई।