आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर

बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर और शानदार एक्टर में शुमार होने वाले तिग्मांशु धुलिया ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर और शानदार एक्टर में शुमार होने वाले तिग्मांशु धुलिया ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उनकी आने वाली फिल्म घमासान का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर ने आने के साथ ही तूफान मचा दिया है। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी हैं। फिल्म एक खूंखार डाकू और उसे पकडने के लिए तैनात किए गए स्पेशल टास्क फोर्स पर आधारित है।

दरअसल इस फिल्म के माध्यम से यह स्पष्ट रूप से दिखता है कि त‍िग्‍मांशु धूलिया एक बेहतरीन एक्‍टर के साथ ही दमदार डायरेक्‍टर भी हैं। तिग्मांशु इससे पहले 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में अपने निर्देशन का जलवा दिखा चुके हैं। अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्‍टारर इस फिल्‍म का ट्रेलर एक मिनट और 53 सेकेंड के ट्रेलर में रोमांच, अपराध, हिंसा सब है। संदेश यह निकलता है कि जब सत्ता का खेल गंदा होता है, तो हालात और भी पेचीदा हो जाते हैं।

इस फिल्म को जियो स्‍टूडियो और गोल्‍डन रेश‍ियो फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनाया गया है। 'घमासान' के ट्रेलर में इसके डायलॉग्‍स अपनी छाप छोड जाते हैं। महाराज डाकू बने अरशद वारसी का बड़ी तसल्‍ली से यह कहना- आदमी मौत से नहीं डरता, दर्द से डरता है, फेमस हो गया है। खतरनाक डाकू महाराज और एसटीएफ ऑफिसर आदित्‍य 'घमासान' के पिलर हैं। यहां बीहड़ में खतरनाक डाकू महाराज का वास है, जो कई साल से जंगल से बाहर नहीं निकला। लेकिन अपनी सत्ता और डर कायम करने का हुनर वह जानता है। प्रतीक एसटीएफ अध‍िकारी आदित्‍य बने है, जिसे महाराज को पकड़ने का जिम्‍मा सौंपा गया है। लेकिन यह पुलिस बनाम अपराधी वाली आम कहानियों से अलग है। यह टक्कर एक बड़े संघर्ष में बदलती है, जिसमें राजनीति, वफादारी और सत्ता की सोच की लड़ाई है।